Saraikela : बालू लदा हाइवा पलटा, बाल-बाल बचा चालक

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडू प्रखंड में अवैध बालू ढुलाई की घटना में आज सुबह सिरूम और छतरडीह के बीच एक हाईवा संख्या Jh10 CB- 2164पलट गई, जिसमें चालक बाल-बाल बच गया। जिला जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग कि है कि वे इस मामले में जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करें और अवैध बालू खनन व परिवहन पर रोक लगाएं। राज्य का सबसे ज्यादा रेवेन्यू बालू से मिलना चाहिए परंतु बालू माफियों द्वारा बालू की कीमत बढ़ाकर पश्चिम बंगाल, पुरुलिया जिला में सप्लाई किया जा रहा है। जिसे राज्य सरकार को रिवेन्यू नहीं मिल रहा है।

बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ा

इस घटना से पहले भी इस क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है। तिरुलडीह और कुकड़ू क्षेत्र में अवैध बालू खनन, ओवर लोडिंग और परिवहन धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन प्रशासन की नजरअंदाजी के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। विभाग की अनुमति के बिना रात में दो गाड़ियों को चलाने की अनुमति देने का आरोप भी लगाया गया है।

जांच का विषय

इस मामले में जिम्मेदारी किसकी होगी, यह एक बड़ा सवाल है। जिला उपायुक्त के चैक नाका लगाने के आदेश को किसने विफल किया, यह भी जांच का विषय है। आम नागरिक इस समस्या के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : डोमजुड़ी में सुख-शांति की कामना के साथ मां शीतला पूजा का समापन

Spread the love

Related Posts

Potka : बंगला बोर्ड मध्य विद्यालय में चोरी, खिड़की तोड़कर चोरों ने दो पंखे व नल उड़ाए

पोटका : गर्मी छुट्टी के दौरान बंगला बोर्ड मध्य विद्यालय, हल्दीपोखर में अज्ञात चोरों ने विद्यालय की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने विद्यालय की खिड़की तोड़कर अंदर…

Spread the love

Bahragora : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक घायल, हालत नाजुक, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर माटिहाना फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह रफ्तार का नया तांडव देखने को मिला, जहाँ एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time