जागरूकता रथ रवाना होने के साथ ही सड़क सुरक्षा माह-2025 का हुआ प्रारंभ.
Jamshedpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशन पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का भी मौजूद थे. जागरूकता रथ रवाना होने के साथ ही सड़क सुरक्षा माह-2025 का प्रारंभ हुआ है, जिले में पुरे जनवरी माह में प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से आम जनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई का पारिवारिक मिलन समारोह 5 जनवरी को
कार्यक्रम का उद्देश्य दुर्घटना के आंकड़ों को कम करना है
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के आंकड़ों को कम करना, दुर्घटनाग्रस्त परिवार को मदद करना एवं दुर्घटना नहीं हो, इसके लिए सभी लोगों को जागरूक करना है. सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, फुटबॉल/क्रिकेट टूर्नामेंट, पतंग फेस्टिवल आदि का आयोजन कर आम जनों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसके साथ ही सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ित व्यक्तियों को मिलने वाली सरकारी मुआवजा की जानकारी से भी आम लोगों को अवगत कराया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील करने का डीसी ने दिया निर्देश
There is no ads to display, Please add some



















































