जमशेदपुर: लौहनगरी की प्रमुख सामाजिक और धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अपनी स्वर्ण जयंती समारोह मना रही है. इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर संस्था द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बाल मंदिर की स्थापना साकची बाजार के झंडा चौक में हुई थी, और यह संस्था हमेशा हिन्दू समाज के परचम को लहराने तथा हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने के लिए कार्यरत रही है.
ज्ञापन और मुख्य मुद्दे
आज बाल मंदिर अखाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उनका ध्यान आकर्षित किया. ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दे उठाए गए:
• रामनवमी और चैत्र नवरात्र के दौरान साकची बाजार में फुटपाथ न लगने दिया जाए, ताकि जुलूस के लिए कोई व्यवधान उत्पन्न न हो.
• 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी के जुलूस और 7 अप्रैल 2025 को विसर्जन जुलूस के मार्ग पर आने-जाने वाली गाड़ियों को डाइवर्ट किया जाए, ताकि जुलूस शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से निकल सके.
अधिकारियों का आश्वासन
इन बिंदुओं पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, प्रमोद जालुका, और सुमित अग्रवाल उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गिरीश चुनाचूर के कर्मचारी की मौत पर हंगामा, कंपनी देगी 16 हजार रुपये मासिक पगार और शिक्षा का खर्च
There is no ads to display, Please add some



















































