जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह बाजार स्थित शराब दुकान में गुरुवार सुबह आग लग गई। दुकान के अंदर से धुंआ निकलता देख इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग से एक दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकान के प्रभारी ने बताया कि सुबह उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना दी गई। आग संभवतः शॉर्ट सर्किट से लगी है। इस घटना से होने वाले नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Saraikela : अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद, लोगों ने किया सड़क जाम
There is no ads to display, Please add some


















































