West Singhbhum: 4 हजार वोल्ट के बिजली के तार गिरने से बैल की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही

पश्चिम सिंहभूम: छोटानगरा से हतनाबुरु के बीच 4 हजार वोल्ट का बिजली का तार सुबह करीब 9 बजे गिरने से एक बैल की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के समय उस क्षेत्र का निवासी अजय गोप का बैल तार की चपेट में आ गया, जिसके कारण बैल तड़पते हुए अपनी जान गंवा बैठा. इस घटना के बाद से क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है.

बिजली विभाग की लापरवाही और ग्रामीणों की परेशानी

घटना के बाद से बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है. परिणामस्वरूप, छोटानगरा के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घंटों तक बाधित रही. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में ग्रामीणों के प्रयासों से बिजली बहाल की गई है, लेकिन कई इलाकों में अभी भी अंधेरा पसरा हुआ है.

राजनीतिक प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया और मुआवजे की मांग

छोटानगरा क्षेत्र के भाजपा प्रतिनिधि और पूर्व जिला प्रत्याशी, प्रकाश गोप ने इस घटना को गंभीरता से लिया है. उन्होंने जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय विद्युत अभियंता से घटना की जांच करने और उचित कार्रवाई की अपील की है. साथ ही, उन्होंने मृतक बैल के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : Ghatshila: मंदिर के सामने मुर्गा दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई तीखी झड़प

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Badajamda :  बड़ा जामदा क्षेत्र में टाटा स्टील के सहयोग व दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन में डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग

बड़ाजामदा/ नोवामुंडी : मुख्य महाप्रबंधक टाटा स्टील नोवामुंडी से,नोआमुंडी प्रखंड स्थित बड़ा जामदा क्षेत्र में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन से डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग क्षेत्र के सामाजसेवी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time