Adityapur: शांति समिति की बैठक, त्योहारों के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा पर उठे सवाल

आदित्यपुर: आदित्यपुर में ईद, रामनवमी, चैती छठ, बासंतिक दुर्गा पूजा और सरहुल के अवसर पर आदित्यपुर थाना में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में नगर निगम की कार्यशैली पर तीव्र आलोचना की गई. क्षेत्र के नागरिकों ने सफाई, बिजली आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और जलापूर्ति की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई. शांति समिति के सदस्यों का आरोप था कि नगर निगम अपने मूलभूत कर्तव्यों की अनदेखी कर सिर्फ वसूली अभियान में लगा हुआ है.

सफाई और अन्य मुद्दे

समिति के सदस्यों ने कहा कि अखाड़ों के आसपास और नदी किनारे कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे त्योहारों के दौरान नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. खासकर चैती छठ के दौरान व्रतियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अतिरिक्त, बाजारों में खुलेआम बिक रहे मीट, मुर्गा और मछली के दुकानों को हटाने की मांग भी उठी. महिलाओं ने यह भी कहा कि रामनवमी के जुलूस के दौरान रैश ड्राइविंग और शस्त्र प्रदर्शन को नियंत्रित करना चाहिए.

स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील

बैठक में यह भी प्रस्तावित किया गया कि गुड़-चना वितरण करने वाले संगठन अपने कार्यक्रम के बाद सफाई का कार्य खुद करें. इससे स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी.बैठक के दौरान फुटपाथी दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर भी चर्चा की गई. इसे हटाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया.

बैठक में प्रमुख उपस्थित लोग

बैठक में सीओ गम्हरिया कुमार अरविंद बेदिया, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, बीडीओ अभय द्वीवेदी सहित बिजली और नगर निगम विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे. इसके अलावा, इस बैठक में अधिवक्ता ओम प्रकाश, श्रीराम ठाकुर, कृष्ण गोपाल पिंटू, देबू चटर्जी, डीसी मुखी, रामचंद्र पासवान, सरयू पासवान, डॉ. नथुनी सिंह, दिवाकर झा, भगवान सिंह, जगदीश नारायण चौबे, रंजन सिंह, डॉ. जे. एन. दास, नीतू शर्मा, रमण चौधरी, नील पद्मा विश्वास, जूली महतो, अशोक सिंह, भोगेंद्र नाथ झा, जवाहर सिंह मामा, ज्ञानवी देवी, ब्रजेश पति तिवारी, बाबू तांती, मीरा तिवारी, राजकुमारी सिंह, शीला पाल, पुष्पा सिंह, मोनिका घोष, दुर्गा दास, सिमरन मेहरा सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: आदित्यपुर में टैक्स बकायेदारों को अंतिम चेतावनी, संपत्ति की होगी कुर्की !


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time