रामचंद्रपुर सबर बस्ती में शिक्षा मंत्री ने सबर परिवार के बीच किया कंबल का वितरण

पूर्वी सिंहभूम जिले में जरूरतमंदों को बांटने के लिए सरकार ने उपलब्ध कराया है 21000 कम्बल

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते ठंड को देखते हुए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शुक्रवार को घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के कालचिती पंचायत के रामचंद्रपुर सबर बस्ती में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. इस मौके पर रामदास सोरेन ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इसे देखते हुए राज्य सरकार की ओर से पूरे जिले में 21000 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं. जिसे सभी प्रखंडों को कंबल उपलब्ध करा दिया गया है. पंचायत सचिव के माध्यम से कंबल को बांटने का निर्देश दिया गया है. एक दो दिनों के अंदर सभी पंचायत में जरूरत एवं असहाय के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके. रामचंद्रपुर में आयोजित समारोह के दौरान वीडियो यूनिका शर्मा, सीओ निशात अंबर समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time