सरायकेला : जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत शिव गुरु मंदिर व बजरंग दल समिति आदरडीह द्वारा चैती दुर्गा और राम नवमी के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। यह जल यात्रा चैत माह शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के अवसर पर आयोजित की गई थी। इस कलश यात्रा में लगभग 501 महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं। बजरंग दल समिति द्वारा 51 कलश यात्रा निकाली गई, जो घाघरा नदी से आदरडीह दुर्गा मंदिर तक और शिव गुरु मंदिर से गोरडीह मार्ग पर स्थित नदी तक गई। इस जल यात्रा का आयोजन शिव गुरु मंदिर के संयोजक तपन मंडल, सचिन गोप, प्रशांत पांडे और बजरंग दल समिति के भक्तु दास द्वारा किया गया था।
इसे भी पढ़ें : Baharagora: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रभात फेरी के साथ मनाया गया हिंदू नव वर्ष




















































