जमशेदपुर : ‘तोमर सत्येंद्र सिंह’ द्वारा लिखित हनुमान भजन ‘पटना के मंदिर’ का विमोचन 30 मार्च को बाबा भूतनाथ मंदिर, सोनारी में जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक सरयू राय के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उक्त हंनुमान भजन को लोकप्रिय गायक ‘भवेश कुमार’ ने गाया है एवं संगीत निर्देशन ‘मनीष राजा’ ने किया है। इस भजन का निर्माण ‘टीम फ़िल्म्स’ के प्रबंधक ‘सुनील सिंह’ के संयोजन में हुआ है। हनुमान भजन के विमोचन समारोह में शहर के अनेकों गणमान्य व्यक्ति विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध, भाजपा नेता विकास जैसवाल, आशुतोष सिंह, उदय साहू आदि उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों ने नवरात्रि की शुभकामनाएं प्रस्तुत कीं एवं भजन की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया।
इसे भी पढ़ें : PM Modi ने बच्चों से की गर्मी की छुट्टियों में #HolidayMemories साझा करने की अपील, जानिए इसमें क्या है खास
There is no ads to display, Please add some



















































