Saraikela : घरेलू विवाद में पत्नी और 5 साल के बेटे की हत्या करने वाले हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। घटना के अनुसार, पति सुखराम मुंडा ने अपनी पत्नी रविवारी सिंह और बेटे गोलू मुंडा की हत्या की, जब उन्हें सुबह खाना नहीं मिला तो खटिया में सोए अवस्था में गला रेतकर हत्या कर दिया ।हत्या में प्रयुक्त समान बरामद किया गया ।पोस्टमाडम जांच के उपरांत पता चलेगा हत्या किसे किया गया ।

दो घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चांडिल अनुमंडल डीएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा डीएसपी अरविंद कुमार विन्हा ने बताया कि आरोपी पति को शराब की लत थी और वह अक्सर नशे में रहता था। उन्होंने आगे बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में अवैध देशी शराब की बिक्री और चुलाई पर रोक लगाने के लिए आम नागरिकों और सोशल मीडिया के लोगों को भी जागरूकता में हिस्सेदारी करनी चाहिए।तवी चलकर अवैध शराब चुलाई ओर बिक्री पर रोक लगेगी।छापेमारी के दौरान कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार के साथ कपाली ओपी पुलिस बल मौजूद था ।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: ओवरटेक के दौरान घर में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, छज्जे को किया ध्वस्त! – देखें Video

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा में संगठन मजबूती को लेकर जेएलकेएम की मंथन बैठक, कई पदों के लिए आए एक से ज्यादा आवेदन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित हुई। बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन के उद्देश्य…

    Spread the love

    Bahragora : काजू जंगल में हाथियों की धमक से मानुषमुड़िया में दहशत, मटिहाना-चाकुलिया मार्ग पर खतरा

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बेनासोली स्थित काजू जंगल में आधा दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के अचानक आ धमकने से मानुषमुड़िया और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time