West Singhbhum: विषाक्त भोजन से पीड़ित बच्चों से मिलने पहुंचे विधायक प्रतिनिधि

गुवा: जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के निर्देशानुसार नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंजीत प्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने नोवामुंडी टाटा स्टील हॉस्पिटल का दौरा किया. उन्होंने जटेया पंचायत के नयागांव में विषाक्त भोजन से पीड़ित बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

बच्चों की हालत में सुधार, डॉक्टरों ने दी राहतभरी खबर

अस्पताल में डॉक्टरों ने जानकारी दी कि अधिकतर बच्चे पहले से स्वस्थ हैं और कुछ को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है. डॉक्टरों के अनुसार जिन बच्चों को अतिरिक्त चिकित्सा की आवश्यकता है, उन्हें समुचित इलाज प्रदान किया जा रहा है.इस घटना को लेकर विधायक सोनाराम सिंकु गहरी चिंता व्यक्त कर रहे हैं और लगातार बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं. उनके निर्देशानुसार प्रशासन की टीम भी पूरी सतर्कता से स्थिति पर निगरानी रख रही है.

प्रतिनिधि मंडल की सक्रियता

इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्य प्रदीप प्रधान, सुरेश प्रजापति और राजेंद्र लागुरी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल में मौजूद रहे. उन्होंने बच्चों के परिजनों से बातचीत कर उनकी जरूरतों की जानकारी भी ली. विधायक के निर्देश पर प्रशासन लगातार स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी कर रहा है ताकि किसी भी प्रभावित बच्चे को किसी प्रकार की असुविधा न हो. यह पहल न केवल बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती है, बल्कि प्रशासनिक तत्परता को भी दर्शाती है.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: किसानों को खेती के लिए मिला आधुनिक कृषि उपकरण, खेती को बढ़ावा देने की पहल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time