जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से नमाज अदा की और देश में शांति, सद्भावना और तरक्की के लिए दुआ मांगी.नमाज के दौरान नमाजियों ने झारखंड राज्य की उन्नति और विकास के लिए विशेष प्रार्थना की, ताकि राज्य देश में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके.
भाईचारे की मिसाल बने मासूम हाथ
ईद के इस अवसर पर न केवल बड़े-बुजुर्ग बल्कि छोटे बच्चे भी एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देते नजर आए. गांवों में इस खुशी के मौके पर आपसी प्रेम और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली.पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई. ग्रामीणों ने पर्व को मिल-जुलकर मनाया, जिससे आपसी स्नेह और एकता का संदेश और मजबूत हुआ.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ओल्ड ऐज होम में ईद मनाकर बढ़ाया अपनापन, आसपा प्रदेश अध्यक्ष का सराहनीय कदम
There is no ads to display, Please add some



















































