Jamshedpur: अभया बनर्जी फाउंडेशन का सांस्कृतिक उत्सव, विशेष बच्चों ने परफॉरमेंस से चौंकाया

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित रविंद्र कला भवन में 30 मार्च की संध्या को अभया बनर्जी फाउंडेशन के तत्वावधान में विशेष दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों ने गीत-संगीत, नृत्य-नाटिका, एकांकी, सामूहिक नृत्य और रैंप वॉक जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं.

 

 

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन विपिन चाचन (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, रोटरी क्लब) और विशिष्ट अतिथि एएसएल मोटर्स के निदेशक दिलीप कुमार गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अभया बनर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. जोहर बनर्जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया.

 

दिव्यांग बच्चों के लिए जमशेदपुर बना मिसाल

मुख्य अतिथि रोटेरियन विपिन चाचन ने कहा,
“जमशेदपुर एक ऐसा शहर है जहां दिव्यांग बच्चों के लिए लगातार सराहनीय कार्य हो रहे हैं. यह पहल अन्य शहरों के लिए प्रेरणादायक है. अभया बनर्जी फाउंडेशन का महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, खेल, योग, ब्लड डोनेशन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में योगदान प्रशंसनीय है.”

आकर्षक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

कार्यक्रम में एकल और सामूहिक गीत, नृत्य-नाटिका, रैंप वॉक और योगाभ्यास जैसी शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया. सभागार में मौजूद लोगों ने इन विशेष बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की. कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया.

सामाजिक संगठनों और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान

इस अवसर पर शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं और उनके योगदानकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इनमें शामिल थे:
जमशेदपुर मानसी क्लब (टेल्को)
सतदल लेडीज क्लब (जमशेदपुर)
ब्लड वॉरियर ग्रुप (जमशेदपुर)
डॉ. गौतम दास गुप्ता (प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी)
सुभ्राजीत बसु (अध्यक्ष, रोटरी क्लब, जमशेदपुर)

आठ विशेष विद्यालयों के बच्चों ने लिया भाग
कार्यक्रम में शहर के आठ विशेष विद्यालयों के दिव्यांग छात्रों ने भाग लिया, जिनमें शामिल थे:
आशा किरण विद्यालय (टेल्को)
ज्ञानोदय नोबल अकैडमी (जमशेदपुर)
सिद्धेश्वर मूक-बधिर विद्यालय (जमशेदपुर)
स्कूल ऑफ़ होप (जमशेदपुर)
नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (जमशेदपुर)
दिव्या ज्योति नेत्रहीन संस्थान (जमशेदपुर)
पेरेंट्स एसोसिएशन फॉर मेंटल हैंडिकैप्ड (जमशेदपुर)
PATH (जमशेदपुर)

सदस्यों और आयोजकों का विशेष योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में बरनाली दास, अनुष्का मिश्रा, तमाली चक्रवर्ती, रीता मिश्रा, वंदना जैन, मनीष जैन और डॉ. वी. मूर्ली का अहम योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन अनीता पॉल और संहिता लाहिड़ी ने किया, जबकि स्वागत संबोधन डॉ. जोहर बनर्जी और धन्यवाद ज्ञापन टैगोर समिति के जनरल सेक्रेटरी आशीष चौधरी ने किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सामूहिक गणगौर पूजन बनी नई परंपरा, मंगलगान से भक्तिमय हुआ माहौल

Spread the love

Related Posts

Potka : सामाजिक संस्था युवा  की जिलास्तरीय कार्यशाला में बाल विवाह के रोकथाम के लिए पंचायत, समुदाय और प्रशासन के समन्वय पर दिया गया जोर 

पोटका : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन) की ओर से होटल बुलेवार्ड, बिष्टुपुर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। “बाल…

Spread the love

Convocation Ceremony : डिग्री अवसर दे सकती है, लेकिन वास्तविक पहचान चरित्र और कर्मों से बनती है : राज्यपाल

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न, चार को पीएचडी की उपाधि व 55 छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला स्वर्ण पदक जमशेदपुर :  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time