Jamshedpur: कारोबारियों ने JLKM नेता गोपेश महतो के खिलाफ उठाई आवाज – मजदूर आंदोलन की आड़ में वसूली का आरोप

जमशेदपुर: शहर के छोटे और मझोले कारोबारियों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) नेता गोपेश महतो के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. कारोबारियों का कहना है कि महतो मजदूर आंदोलन के नाम पर उन्हें धमकाते हैं और जबरन मासिक वसूली करते हैं.

व्यवसाय बंद करने की नौबत

क्रशर मालिकों, रोड ठेकेदारों, दूध विक्रेताओं और मिल मालिकों समेत कई व्यापारियों ने शिकायत दर्ज कराई है. एक ठेकेदार ने नाम न छापने की शर्त पर कहा,
“गोपेश महतो मजदूरों को भड़काकर हिंसा के लिए उकसाते हैं. नशे की हालत में उनके समर्थक व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उत्पात मचाते हैं, जिससे हमारा व्यवसाय ठप होने की कगार पर है.”

JLKM में भी विरोध के स्वर

JLKM के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भी गोपेश महतो पर अनुशासनहीनता के आरोप लगाए हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम महतो को इस संबंध में शिकायत दी गई है और कुछ कार्यकर्ताओं ने महतो को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है.

स्थानीय लोगों का भी समर्थन

स्थानीय निवासियों ने भी कारोबारियों का समर्थन करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उपायुक्त कार्यालय ने जांच का आश्वासन दिया है, हालांकि पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शांति समिति की देखरेख में संपन्न हुआ ईद उल-फितर का पर्व

 

Spread the love

Related Posts

Potka : सामाजिक संस्था युवा  की जिलास्तरीय कार्यशाला में बाल विवाह के रोकथाम के लिए पंचायत, समुदाय और प्रशासन के समन्वय पर दिया गया जोर 

पोटका : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी एंड वॉलंटरी एक्शन) की ओर से होटल बुलेवार्ड, बिष्टुपुर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। “बाल…

Spread the love

Convocation Ceremony : डिग्री अवसर दे सकती है, लेकिन वास्तविक पहचान चरित्र और कर्मों से बनती है : राज्यपाल

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न, चार को पीएचडी की उपाधि व 55 छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला स्वर्ण पदक जमशेदपुर :  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time