Jamshedpur: सोनारी में गूंजे गणगौर के मंगलगीत, नवविवाहिताओं का हुआ सम्मान

जमशेदपुर: सोनारी स्थित महिला सत्संग भवन प्रांगण में भायली महिला मंडल द्वारा सोमवार को सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया. सुबह 7 बजे से ही मारवाड़ी समाज की महिलाओं और कन्याओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

इस अवसर पर –
विवाहित महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए ईसर-गौरा की पूजा की.
कन्याओं ने उत्तम वर प्राप्ति के लिए 16 दिनों तक व्रत और पूजन किया.

धूमधाम से संपन्न हुआ गणगौर विसर्जन

पूजन के पश्चात शाम 4 बजे मंडल अध्यक्ष कविता अग्रवाल के नेतृत्व में गणगौर विसर्जन का आयोजन हुआ. दोमुहानी खरकाई-स्वर्णरेखा संगम तट पर महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए गणगौर का भावभीना विदाई समारोह किया.इस अवसर पर नवविवाहिताओं के लिए विशेष लाड़-मनुहार कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उन्हें उपहार भेंट कर स्वागत किया गया. करीब 50 नवविवाहित बहनों और बेटियों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में जलपान एवं उपहार की व्यवस्था श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर द्वारा की गई थी.

उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संगम तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं की उपस्थिति से उत्सव का माहौल देखने लायक था. गणगौर विसर्जन के पारंपरिक गीतों और मंगल ध्वनियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में भायली महिला मंडल और श्याम भटली परिवार के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सामूहिक गणगौर पूजन बनी नई परंपरा, मंगलगान से भक्तिमय हुआ माहौल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time