Jamshedpur: गोलगप्पा खा रही युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर युवक ने बरसाया बैट

जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 2 में एक युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है. युवती अपने भाई के साथ सड़क किनारे गोलगप्पे खा रही थी, जब इरशाद नामक युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और भद्दे कमेंट करने लगा.

विरोध करने पर युवक ने बरसाई लाठियां

युवती के भाई ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए और उस पर हमला कर दिया. बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने युवती पर भी बैट से वार कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से वह वहीं गिर पड़ी.

अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद घायल युवती को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Breaking News: NH -33 पर हुआ बड़ा हादसा, रेलवे ट्रैक पर लटका ट्रक – मचाई अफरातफरी

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time