Jamshedpur: दबोचे गए तुरियाबेड़ा में फायरिंग करने वाले दो आरोपी, हथियार और बाइक जब्त – देखें Video

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में 29 मार्च की रात स्थानीय निवासी लवकुश पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. इस वारदात में शामिल दो आरोपियों, विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी और राहुल कुमार सिंह उर्फ छोटू, को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन हथियार और छह गोलियां बरामद की हैं.

गुप्त सूचना पर छापेमारी, स्कूल के पास पकड़े गए आरोपी

एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक तुरियाबेड़ा स्थित एक स्कूल के पास देखे गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान दो देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक बाइक बरामद की गई.

शहर में नया गैंग बनाने की फिराक में थे आरोपी

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे शहर में एक नया आपराधिक गिरोह बनाने की योजना में थे. जांच में यह भी सामने आया कि दोनों इससे पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं. फायरिंग, धमकाने और लूटपाट जैसे मामलों में वे पहले भी जेल जा चुके हैं.

पुलिस ने समय रहते रची साजिश नाकाम की

एसएसपी ने बताया कि यदि समय रहते इन आरोपियों को नहीं पकड़ा जाता तो ये भविष्य में और भी गंभीर वारदातों को अंजाम दे सकते थे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर उनकी साजिश पर पानी फेर दिया. फिलहाल, दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गोलगप्पा खा रही युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर युवक ने बरसाया बैट

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time