Bahragora: तेज बारिश में गिरा ताल का पेड़, घर की छत में आई दरार

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत कैमी स्कूल के पास बुधवार शाम आई तेज बारिश और हवाओं के कारण एक विशाल ताल का पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिससे जगदीश कर नामक व्यक्ति के घर की छत में गहरी दरार आ गई. इस अप्रत्याशित घटना से आसपास के लोग सहम गए.पेड़ घर की छत पर गिरने से काफी नुकसान हुआ, लेकिन सौभाग्य रहा कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ. भारी बारिश और तूफानी हवाओं के बीच हुए इस हादसे से क्षेत्र में दहशत फैल गई.

प्रशासन ने लिया जायजा, सुरक्षा उपायों की मांग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. स्थानीय लोगों ने इस प्रकार की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए उचित सुरक्षा उपायों की मांग की.

पर्यावरण संतुलन और सुरक्षा पर जागरूकता जरूरी

इस घटना ने पर्यावरण संतुलन और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर किया है. लोगों ने पुराने और कमजोर पेड़ों की पहचान कर उन्हें समय रहते सुरक्षित रूप से हटाने की पहल करने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: तेज हवा और ओलावृष्टि से बदला मौसम, मंदिर का उड़ा टीन शेड

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time