Adityapur: नगर निगम क्षेत्र में जल संकट पर जन आक्रोश, कल्याण मोर्चा ने उठाई आवाज

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति की गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा का एक शिष्टमंडल नगर निगम के प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश से उनके कार्यालय में मिला और ज्ञापन सौंपा. मोर्चा ने 31 मार्च 2025 तक जलापूर्ति कार्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई और विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया.

मुख्य मांगें:

1. नगर निगम क्षेत्र में सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करना
2. निजी खर्च पर बोरिंग की अनुमति हेतु त्वरित अनापत्ति जारी करना
3. डीप बोरिंग की संख्या बढ़ाकर जल संकट दूर करना
4. जर्जर सड़कों की मरम्मत जल्द कराना
5. महामानवमी पर्व को देखते हुए सफाई और जलापूर्ति की व्यवस्था करना

प्रशासक का आश्वासन:

✔ 10 दिनों में दो बड़े टैंकर नगर निगम क्षेत्र में उपलब्ध होंगे. वर्तमान में 4 बड़े और 16 छोटे टैंकरों से जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाएगी.
✔ बोरिंग के लिए 24 घंटे के भीतर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किया जाएगा. अनावश्यक विलंब की शिकायत पर एक सहायक को हटाने का आदेश भी दिया गया.
✔ महामानवमी पर्व के मद्देनजर सभी अखाड़ों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी. विशेष रूप से फुटबॉल मैदान की सफाई के लिए तत्काल आदेश जारी किया गया.

शिष्टमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य:

मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश, कार्यकारी अध्यक्ष शारदा देवी, उपाध्यक्ष देवांग चंद मुखी व लिली दास, सचिव एवं पूर्व पार्षद नीतू शर्मा व बाबू तांती, प्रवक्ता दिवाकर झा, जन कल्याण मोर्चा ने नगर प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई और जनता से भी सहयोग की अपील की.

इसे भी पढ़ें : DAV Public School, आदित्यपुर में हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time