Jharkhand: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के PA के आवास पर ED की छापेमारी के बाद, सरयू राय ने खोला मोर्चा – कही यह बड़ी बात

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को कहा कि आयुष्मान घोटाले को लेकर झारखंड में ईडी द्वारा डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी कोई अचानक की गई कार्रवाई नहीं है. वे लंबे समय से इसकी उम्मीद कर रहे थे और अब जब ईडी ने कार्रवाई की है तो उन्हें संतोष हुआ.

स्वास्थ्य विभाग की जांच पर जोर

सरयू राय ने कहा कि ईडी को केवल आयुष्मान घोटाले तक सीमित न रहकर, स्वास्थ्य विभाग में पिछले पांच वर्षों में हुए सभी घोटालों की जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर ईडी इन घोटालों की तह तक नहीं जाती, तो यह कार्रवाई अधूरी मानी जाएगी.

बन्ना गुप्ता के निजी सचिव पर सवाल

सरयू राय ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को चौंकाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में यह धारणा बनी हुई थी कि जो ओम प्रकाश सिंह कहते थे, वही बन्ना गुप्ता करते थे. इस तरह गुप्त रूप से विभाग पर उनका नियंत्रण था और एक बड़ा सिंडिकेट चल रहा था.

विधानसभा और आरटीआई से भी नहीं मिला जवाब

सरयू राय ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ियों को लेकर कई बार विधानसभा में मामला उठाया, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला. जांच कमेटी बनी, लेकिन जांच नहीं हुई, रिपोर्ट पेश नहीं हुई. आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी भी नहीं दी गई.
सरयू राय ने दावा किया कि जब उन्होंने घोटाले का विरोध किया तो उल्टा उनके ही खिलाफ चार-पांच मामले दर्ज कर दिए गए. स्वास्थ्य विभाग ने उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए और पुलिस पर दबाव बनाया कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए.

फर्जी अस्पतालों के जरिए लूट की साजिश

सरयू राय ने कहा कि कोरोना काल से ही आयुष्मान घोटाले की बातें सामने आ रही थीं. कुछ अस्पताल फर्जी थे, फिर भी उन्हें आयुष्मान योजना में शामिल किया गया. फर्जी मरीजों के नाम पर बिल बनाकर पैसे निकाले गए. आज भी 40 करोड़ रुपये से अधिक की राशि फर्जी मरीजों के नाम पर रुकी हुई है.
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा बनाई गई ‘झारखंड आरोग्य सोसाइटी’ और दवा खरीद के लिए गठित कॉर्पोरेशन भी इस घोटाले में शामिल हो सकते हैं. यह कॉर्पोरेशन दवाओं की हेराफेरी कर रहा था.

ईडी की कार्रवाई का स्वागत

सरयू राय ने कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों ने भले ही शुरुआत में इस घोटाले को गंभीरता से नहीं लिया था, लेकिन अब उन्होंने काम शुरू कर दिया है. यही कारण है कि अब डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी हुई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ईडी इस घोटाले के असली गुनहगारों को बेनकाब करेगी.

इसे भी पढ़ें : Breaking News Jharkhand: झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के PA के आवास पर ED का छापा 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : AI कैमरे से होगी हाथियों की निगरानी, हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए चाकुलिया वन क्षेत्र, दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी और चांडिल में लगाए जाएंगे 26 कैमरे

भाजपा नेता चुनु माहाली ने लुगाहारा और मानुषमुड़िया के संवेदनशील गांवों में भी तकनीक के विस्तार की उठाई मांग बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम सहित झारखंड के विभिन्न वन क्षेत्रों में…

Spread the love

Bahragora : बकरीद पर बहरागोड़ा, मटिहाना और चिंगडा में दिखा कौमी एकता का रंग, नमाज के बाद मांगी देश की खुशहाली की दुआएं

बहरागोड़ा : अकीदत और आपसी सौहार्द का प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को बहरागोड़ा सहित मटिहाना और चिंगडा इलाकों में बड़े ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time