Jamshedpur : संजय कुमार बने जुगसलाई के नए थाना प्रभारी

 

जमशेदपुर :    राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सेना के जवान सूरज राय की पिटाई के बाद जेल भेजने के मामले में जुगसलाई थानेदार सचिन कुमार दास समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। इधर, सीसीआर इंस्पेक्टर संजय कुमार को जुगसलाई का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्हें जल्द से जल्द प्रभार लेने का आदेश दिया गया है। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बता दे कि होली के दिन जुगसलाई पुलिस द्वारा सेना के जवान सूरज राय की पिटाई के बाद जेल भेजने के मामले में राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जुगसलाई थानेदार समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।

डीजीपी ने कार्रवाई करने का दिया था आदेश 

जोनल आईजी अखिलेश झा की जांच की रिपोर्ट के बाद डीजीपी ने कार्रवाई करने का आदेश जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल को दिया था। जिसके बाद एसएसपी ने शुक्रवार को सभी को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड होने वालों में जुगसलाई थानेदार सचिन कुमार दास, एसआई दीपक कुमार महतो, एसआइ तापेश्वर बैठा, एसआई शैलेंद्र कुमार नायक, एसआई कुमार सुमित, एसआई मंटू कुमार, सिपाही शैलेश कुमार सिंह और शंकर कुमार (रिजर्व गार्ड) शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time