Gua : इस्पात मंत्री एचडी. कुमारस्वामी 7 अप्रैल को करेंगे किरीबुरु का दौरा, खदानों के भविष्य पर होगा बड़ा फैसला

 

गुवा : केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी 7 अप्रैल को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सरायकेला का दौरा करेंगे। वे हेलिकॉप्टर से मेघाहातुबुरु पहुँचेंगे और सीधे सेल के मेघालया गेस्ट हाउस जायेंगे।  मंत्री सेल की किरीबुरु, मेघाहातुबुरु और गुवा खदानों का निरीक्षण करेंगे । सेल के उच्चाधिकारियों के साथ अहम बैठक भी करेंगे। सुरक्षा से लेकर बैठक की व्यवस्था तक सब कुछ दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि दौरा बेहद अहम है। सेल की प्रमुख खदानों में शामिल किरीबुरु का साउथ ब्लॉक और मेघाहातुबुरु का सेंटर ब्लॉक पिछले कई वर्षों से लीज विवाद में उलझा हुआ हैं। इन खदानों की लीज अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, जिससे इन क्षेत्रों के खनन कार्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अगर यह मामला जल्द सुलझता नहीं है, तो इन खदानों का संचालन ठप हो सकता है, जिससे हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। खासकर मेघाहातुबुरु खदान की स्थिति तो और भी चिंताजनक है।

खनन कार्य लगभग ठप पड़ने की कगार पर

यहां खनन कार्य लगभग ठप पड़ने की कगार पर है। स्थानीय कर्मचारियों और मजदूरों में भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में मंत्री कुमार स्वामी की यात्रा से उम्मीदें बंधी हैं कि कोई ठोस समाधान निकलकर सामने आएगा। स्थानीय जनता और खदान क्षेत्र के कर्मचारी मंत्री के दौरे से कई उम्मीदें लगाए बैठे हैं। लंबे समय से खदानों की स्थिति बदतर होती जा रही है। रोजगार के अवसर सिमटते जा रहे हैं और क्षेत्र का आर्थिक चक्र धीमा पड़ चुका है। ऐसे में लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि इस्पात मंत्री उनके लिए क्या सौगात लेकर आते हैं- क्या कोई लीज मंजूरी की घोषणा होगी, क्या खदानों को पुनर्जीवित करने की कोई योजना सामने आएगी? एच.डी. कुमार स्वामी का यह दौरा सेल और इसके अधीन संचालित खदानों के भविष्य को लेकर निर्णायक साबित हो सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मंत्री के हस्तक्षेप से लीज विवाद सुलझेगा, क्या खदानों का संचालन फिर से गति पकड़ेगा,  स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Adiyapur : चैत्र नवरात्रि पर भजन संध्या आयोजित, भजनों पर जमकर झूमे भक्त

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

    जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

    Spread the love

    Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

    जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time