Breaking News: महंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर भी हुई महंगी

नई दिल्ली: सोमवार को केंद्र सरकार ने आम जनता को एक साथ दोहरी महंगाई की मार दी है. पहले पेट्रोल और डीजल पर दो रुपये की एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई और कुछ ही घंटों बाद घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है. एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी.

उज्जवला लाभार्थियों और आम लोगों पर असर

यह बढ़ोतरी केवल आम उपभोक्ताओं के लिए ही नहीं, बल्कि उज्जवला योजना के लाभार्थियों पर भी लागू की गई है. इससे रसोई का बजट और अधिक प्रभावित होगा. दिल्ली में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो गई है.

पेट्रोलियम मंत्री ने दी जानकारी

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कीमतों में वृद्धि की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस निर्णय की समीक्षा की जाएगी. हालांकि, आम जनता में इस बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी साफ देखने को मिल रही है.

पिछली बार महिला दिवस पर मिली थी राहत

सरकार ने पिछली बार 8 मार्च 2024 को महिला दिवस के मौके पर सिलेंडर के दामों में 100 रुपये की कटौती की थी. उस समय दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 903 रुपये में मिल रहा था. कटौती के बाद इसकी कीमत 803 रुपये हो गई थी. लेकिन अब एक बार फिर कीमत 853 रुपये पर पहुंच गई है.

 

इसे भी पढ़ें :  Trump Tarrif: व्हाइट हाउस में व्यापार युद्ध, ट्रंप की टैरिफ नीति पर टकराव – राष्ट्रपति भवन के भीतर बढ़ा तनाव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

    जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

    Spread the love

    Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

    पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time