Ghatshila: स्टेशनों से लेकर पुलों तक, खड़गपुर मंडल के DRM का व्यापक निरीक्षण

झाड़ग्राम: सोमवार को खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक के.आर. चौधरी, एडीआरएम (ऑपरेशन) मनीषा गोयल एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने खड़गपुर-आसनबनी सेक्शन का व्यापक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सरडीहा, झाड़ग्राम और घाटशिला स्टेशनों की स्थिति का गहन अवलोकन किया.निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने इन स्टेशनों के यार्ड, यात्री सुविधाएं, पैनल रूम और सुरक्षा पहलुओं की बारीकी से जांच की. उन्होंने स्टेशन कर्मियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक सुझाव भी दिए.

अमृत स्टेशन योजना की प्रगति पर विशेष नजर

झाड़ग्राम और घाटशिला स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी कार्यों की समीक्षा की गई. डीआरएम ने इन कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधा मिलेगी.

पुल और क्रॉसिंग गेट भी रहे निरीक्षण के दायरे में

निरीक्षण के दौरान गिधनी और चाकुलिया स्टेशनों के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 96 और धालभूमगढ़ स्टेशन के समीप खरसोती पुल का भी निरीक्षण किया गया. डीआरएम ने संरचनात्मक स्थिति, सुरक्षा मानकों और यातायात निर्बाधता को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली.

विभागीय अधिकारियों की रही व्यापक उपस्थिति

इस निरीक्षण में इंजीनियरिंग, परिचालन, वाणिज्यिक, सिग्नल व दूरसंचार, विद्युत, कार्मिक समेत अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सेक्शन की मौजूदा स्थिति को समझना और आवश्यक सुधार हेतु कदम उठाना था.

 

इसे भी पढ़ें : Potka: घटिया सड़क और जलजमाव से परेशान ग्रामीण, DRM से मांगा जवाब


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time