Potka : पूर्व जिला पार्षद ने उप विकास आयुक्त से पेयजल समस्या दूर करने की मांग की

पोटका  :  34 पंचायतों वाली वृहद प्रखंड पोटका में पिछले कुछ दिनों से विभाग द्वारा एक टीम के माध्यम से चापाकल मरम्मती का कार्य शुरू किया गया है।  जो सम्पूर्ण रूप से नाकाफी है। प्रखंड के एक छोर से दूसरे छोर की दूरी काफी है । प्रति पंचायत में  कम से कम दो तीन खराब चपाकलों को ससमय मरम्मत कर पोटका प्रखंड को पेयजल की समस्या से निजात दिलाना नामुमकिन है।

बीडीओ को समस्या दूर करने का निर्देश

इस गंभीर विषय को लेकर प्रखंड के पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल मंगलवार को उप विकास आयुक्त पूर्वी सिंहभूम से मिले तथा लिखित आवेदन देकर समस्या की समुचित समाधान हेतु अपने सुझाव दिए।  मंडल द्वारा पोटका प्रखंड को उत्तर- मध्य एवं दक्षिण जोन में बांट कर तीन जोन के लिए अलग अलग टीम बना कर जरूरत की सामग्रियों से लैस कर छोड़ने की बात कही गई। साथ ही हरेक पंचायत से खराब चपाकलों की सूची मंगवा कर मरम्मती का कार्य युद्ध स्तर पर करवाने का अनुरोध  की गई ।  उप विकास आयुक्त ने बीडीओ पोटका से बात कर अविलंब उपयुक्त कदम उठाने का आश्वासन दिया। पूर्व पार्षद के साथ समाजसेवी मुनीराम बास्के भी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL मामले में फिर दोहरायी CBI जांच की मांग, कहा- जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच हो

जमशेदपुर :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में…

Spread the love

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time