Jamshedpur: रांकिनी मंदिर और मुक्तेश्वरधाम जल्द होंगे रोशन, पर्यटन मंत्री से मिले विधायक संजीव सरदार – सौंपा मांग पत्र

पोटका: पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुद्विय कुमार सोनू से रांची में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए पोटका क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया.

मुक्तेश्वरधाम तालाब में जल्द लगेगा फव्वारा, घाट पर बनेगा फ्लोटिंग डेक

मांग पत्र में विधायक ने हरिणा स्थित बाबा मुक्तेश्वरधाम के तालाब को केंद्र में रखते हुए इसके सौंदर्यीकरण की मांग रखी. प्रस्ताव में तालाब के मध्य फव्वारा लगाने तथा घाट पर एचडीपीई (HDPE) फ्लोटिंग डेक स्थापित करने की बात कही गई है. इसके अलावा चारों ओर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को रात के समय सुविधा और सुरक्षा मिल सके.

रांकिनी मंदिर में भी स्ट्रीट लाइट की मांग

विधायक ने जादूगोड़ा स्थित प्राचीन रांकिनी मंदिर में भी स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन की मांग की. उन्होंने कहा कि यह मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां साल के अंत में पिकनिक और धार्मिक आयोजनों में भारी भीड़ उमड़ती है. अपर्याप्त रोशनी के कारण लोगों को असुविधा होती है, जिसे दूर करना आवश्यक है.

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया जीवन

विधायक संजीव सरदार ने बताया कि बाबा मुक्तेश्वरधाम झारखंड, बंगाल और ओडिशा के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है. दिशुवा सरहुल, हरिणा मेला और सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं. यदि आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तो यह स्थल राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है.

जनता ने सराहा विधायक का प्रयास

स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की है. लोगों का मानना है कि यदि सरकार प्रस्ताव को स्वीकृति देती है, तो धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इससे न केवल स्थानीय रोजगार के अवसर बनेंगे, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी. विधायक ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पोटका झारखंड के पर्यटन मानचित्र में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं.

 

इसे भी पढ़ें : 

Jharkhand Cabinet Decision: मंत्रिमंडल की बैठक में ‘ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप’ सहित 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अब गांवों में जाकर सीखेंगे छात्र


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

Spread the love

Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो को पांचवी बार मिला संसद रत्न अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी ने प्रदान किया पुरस्कार

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार पुनः संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।उन्हें नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time