जमशेदपुरः अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा रविवार को जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में हुए हादसे के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उन वीर शहीदों को नमन करने के लिए सभी पूर्व सैनिक गोलमुरी स्थित शहीद स्मृति स्थल पर एकत्रित होकर नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की. ज्ञात हो की शनिवार को बांदीपुरा में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से हादसे में 06 जवानों के शहीद होने की सूचना हृदय विदारक है. उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी सदस्य गोलमुरी शहीद स्थल पर एकत्रित हुए.कार्यक्रम का संचालन हरि सिंह सांडिल ने किया. इस अवसर पर तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों ने हादसे पर दुख जताते हुए शहीद जवानों को अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसे भी पढ़ेः जम्मू-कश्मीरः खराब मौसम का कहर, बांदीपोरा और किश्तवाड़ में खाई में गिरे वाहन, 4 जवानों समेत 8 लोगों की मौत
मौके पर वीर शहीद अमर रहे के उदघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया. श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष विनय यादव ने किया. जिला महामंत्री ने कहा कि जो वीर वीरगति को प्राप्त हुए हैं उनको अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर नमन करती हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हैं, एवं जो घायल हुए हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं. कार्यक्रम में उमेश कुमार सिंह,दयानंद सिंह, सिंह,उमेश शर्मा,राजीव कुमार,अमरेंद्र,योगेश,हरी सांडिल, अवधेश कुमार,बिरजू,वेद प्रकाश,जय नारायण एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some



















































