Gua : आठवीं बोर्ड में डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के बच्चों का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर

 

गुआ : सारंडा वन क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के बच्चों ने डीएवी सीएमसी संचालित कक्षा अष्टम बोर्ड परीक्षा में हर बार की तरह इस बार भी उम्दा प्रदर्शन किया है ।  फिर से स्कूल की पहचान जिले मे बन गई है । बोर्ड परीक्षा परिणाम में टाँपर में प्रथम आदिती गुप्ता 89 प्रतिशत, द्वितीय पुनीत कुमार 81.9 प्रतिशत, तृतीय दिव्या महतो 80.9 प्रतिशत तथा चतुर्थ 79.9 प्रतिशत से राखीश्री नाग एवं संस्कार गुप्ता रहे। अत्यन्त मेहनतकश व परिश्रमी छात्रा आदिती गुप्ता ने अपनी अद्वितीय पहचान टाँपर श्रेणी में मेधावी छात्रों के बीच बना ली है ।

अन्य बच्चों का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा

शेष अन्य विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा ।विद्यालय से परीक्षा में शामिल 63 बच्चों में अन्य बच्चों का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट श्रेणी का रहा।विद्यालय के बच्चों के सफलता पर हर्ष जताते हुए विद्यालय प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह ने अभिभावकों बच्चों को सम्मानित किया ।बच्चों की सफलता का श्रेय प्राचार्य डॉ. शिव नारायण सिंह डीएवी संस्था के निदेशक डॉ. वीर सिंह, अध्यक्ष पद्मश्री पूनम सूरी के साथ- साथ झारखंड ए जोन सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ओपी मिश्रा, सेल चिड़िया क्षेत्र के पदाधिकारियों,अभिभावकों एवं शिक्षकों को दिया है ।

प्राचार्य ने बच्चों की सफलता पर हर्ष जताया

बच्चों की सफलता पर हर्ष जताते हुए स्कूल के प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों एवं बच्चों की कड़ी मेहनत सराहनीय रही है ।सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित इस स्कूल में बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में शिक्षकों द्वारा प्रातः कालीन एवं अपराहन कालीन निशुल्क कोचिंग कक्षाएं लेना सराहनीय कदम रहा है ।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

    बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

    Spread the love

    Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

    झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time