Potka : स्वाति उद्योग के भूमि दाताओं ने जमीन वापस करने की मांग की, डीसी को सौंपा मांग पत्र

 

पोटका : जुड़ी में स्थित स्वाति उद्योग सीमेंट प्लांट की स्थापना को लेकर ग्रामीण एवं कंपनी के बीच एक समझौता हुआ था। जिसके तहत स्वाति उद्योग द्वारा यह वादा किया गया था कि कंपनी शुरू होते ही भूमि दाताओं को सबसे पहले रोजगार मुहैया कराया जाएगा । उन्हें स्थाई नौकरी दी जाएगी मगर ऐसा नहीं हुआ। स्वाति उद्योग खुलने के कुछ ही वर्षों बाद यह बंद हो गया।

भूमि दाता ठगा हुआ कर रहे हैं महसूस 

आज जिस उद्देश्य को लेकर भूमि दाता कंपनी को जमीन दिए थे आज वह ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं वहीं भूमिदाताओं की मांग है कि यदि कंपनी शुरू नहीं होता है तो उनका जमीन उन्हें वापस किया जाए जिसको लेकर जदूपति गोप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उपयुक्त अनन्य मित्तल से मिलकर मांग पत्र सोॅपते हुए भूमिदाताओं को रोजगार कंपनी द्वारा मुहैया कराने की मांग की वही उपायुक्त द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए इस पर पहल करने का आश्वासन दिया ताकि इन भूमि दाताओं को रोजगार प्राप्त हो सके। इस दौरान मुख्य रूप से जदूपति गोप, शंभू पात्र, करुणा गोप, अजय गोप, संजय गोप, लक्ष्मी गोप, रोहित गोप, मनोज गोप, रतन गोप, मोटू गोप आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Potka : मदनसाईं में एक साथ तीन मंदिर में की गई प्राण प्रतिष्ठा, निकाली गई भव्य कलश यात्रा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे पर YMCA ने निकाली जागरूकता रैली

जमशेदपुर : गुरुवार को वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे (आत्महत्या रोकथाम दिवस) के मौके पर ‘प्रेम ज्योति प्रांगण’ के 40 से ज़्यादा छात्रों ने रैली में हिस्सा लिया। YMCA जमशेदपुर चैप्टर…

Spread the love

SIR-2026 के तहत जमशेदपुर सदर प्रखंड में संचालित दावा-आपत्ति सुनवाई का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

गोलमुरी में होम टू रोल वेरिफिकेशन का भी लिया जायजा, मतदाताओं से संवाद स्थापित कर दावा-आपत्ति, ‘फैमिली टुगेदर’ हेतु किया जागरूक जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time