Jamshedpur : एनसीपी राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर सत्ता पक्ष की खामियों को उजागर करने का आग्रह किया

जमशेदपुर :   एनसीपी राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने कोल्हान दौरे के दौरान झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता से एनडीए घटक दल के नेता और कार्यकर्ताओ को झारखंड में संगठित होकर सत्ता पक्ष की खामियों को उजागर करने का आग्रह चऺपई सोरेन किया गया। डॉ पवन पांडेय ने कहा कि  पूर्व मुख्यमंत्री चऺपई सोरेन आम जनता खासकर कर आदिवासी समुदाय में काफी चर्चित और विश्वासी चेहरा है। झारखंड में एनडीए के कुनबे को मजबूत करने में चऺपई सोरेन की अहम भूमिका हो सकती है।

जनता हेमन्त सोरेन के सरकार में बहुत परेशानी में हैं

उन्होंने कहा कि आम जनता हेमन्त सोरेन के सरकार में बहुत परेशानी में हैं। झारखंड में बिजली महंगी हो रही है। इसका असर घरेलू तथा औद्योगिक उत्पादन पर पड़ रहा है। इस प्रकार की कई समस्याओं से जूझ रही झारखंड की आम जनता को राहत दिलाने के लिए झारखंड में संगठित होकर सत्ता पक्ष के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है एनडीए घटक दल को। और इसके जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। साथ ही साथ केन्द्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के द्वारा आम जनता के हीत के कार्यों को लेकर झारखंड की जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है। और इसके लिए एनडीए में सबसे बड़े दल होने के नाते भाजपा को पहल करनी चाहिए। निश्चित रूप से एनडीए के सभी घटक दलों को मजबूती मिलेगी। प्रतिनिधि मंडल में अनवर हुसैन मोहम्मद रिजवान तेजपाल सिंह नागा यादव अनमोल दूबे शामिल थे ।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : चतरो गांव में अवैध शराब भट्ठियों को बंद कराने की मांग पुलिस से की गई

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time