Jharkhand: देवघर पहुंचे राज्यपाल, बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद के साथ 108 फीट ऊँची हनुमान प्रतिमा के भूमि पूजन में हुए शामिल

देवघर: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को देवघर पहुंचे और विश्वविख्यात बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. वैदिक मंत्रोच्चार और षोडशोपचार विधि से हुई इस पूजा में मंदिर के पुजारियों ने उन्हें अनुष्ठान संपन्न कराया. राज्यपाल ने इस दौरान राज्यवासियों की समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की.पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही. श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुव्यवस्थित ढंग से नियंत्रित किया गया. प्रशासन और मंदिर समिति के सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

देवघर में बनेगी 108 फीट की हनुमान प्रतिमा: भूमि पूजन में शामिल हुए राज्यपाल

बाबा बैद्यनाथ की पूजा के बाद राज्यपाल त्रिकूट पहाड़ के तिउरनगर क्षेत्र में प्रस्तावित श्री मंगलधाम पहुंचे. यहां 108 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी सम्मिलित हुए. साथ ही, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम, सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश देवरालिया, और इस संकल्प के प्रेरक निखिल नंदा की भी मौजूदगी रही.

सेवा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया ने बताया कि यह प्रतिमा देश के चारों दिशाओं में स्थापित की जा रही श्रृंखला का हिस्सा है. गुजरात के मोरनी और हिमाचल प्रदेश के जांखू में पहले ही ऐसी प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं. रामेश्वरम में निर्माण जारी है और अब देवघर में उत्तर दिशा का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

भविष्य की योजनाएं: साधना केंद्र से लेकर चिकित्सालय तक

सेवा फाउंडेशन द्वारा इस स्थल पर एक विशाल आध्यात्मिक परिसर के निर्माण की योजना है. जिसमें आध्यात्म साधना अनुसंधान केंद्र, विद्यालय, अतिथि गृह, गौशाला और चिकित्सालय शामिल होंगे. संस्था का उद्देश्य सेवा और साधना के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: राज्य की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा का भूमि पूजन आज, कुछ ही देर में पहुंच रहे हैं राज्यपाल

Spread the love

Related Posts

West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव…

Spread the love

Jamshedpur  : मानगो अंचल के बड़ाबांकी में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरों पर, ग्रामीणों ने अपर उपायुक्त से की शिकायत

जादूगोड़ा : जमशेदपुर  के मानगो अंचल के बड़ाबांकी पंचायत अंतर्गत  गुरमा गांव में इन दिनों सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरो पर है। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण सक्रिय व सतर्क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time