कुहासे के बीच ठंड में सैलानियों ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन का लिया आनंद
सिल्ली : नव वर्ष के पहले रविवार को सिल्ली व मुरी क्षेत्र के पार्क व पर्यटन स्थल पर पिकनिक मानने वाले सैलानियों की भीड़ रही. कड़ाके की ठंड एवं कुहासे के बीच लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट करने में मगन दिखे. इस दौरान लोगों ने जहां मन पसंद लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया. वहीं गीत संगीत की धुन पर न्यू ईयर धमाल का आनंद लिया. मुरी में स्वर्णरेखा नदी के किनारे लोगों ने प्रकृति की गोद में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया. पिकनिक का दौर होने के कारण पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहा. कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.
There is no ads to display, Please add some



















































