Jamshedpur: मां तुझे सलाम संस्था ने DC से की खासमहल प्राथमिक विद्यालय को गोद लेने की मांग

जमशेदपुर: मां तुझे सलाम संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें खासमहल पंचायत स्थित खासमहल प्राथमिक विद्यालय की जर्जर स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया. यह विद्यालय जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं से वंचित है.ज्ञापन में बताया गया कि मानसून के मौसम में विद्यालय भवन की छत से पानी टपकता है, जिससे कक्षाएं प्रभावित होती हैं और छात्र-छात्राओं को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह पंचायत का एकमात्र सरकारी विद्यालय है, जहां 5,000 से अधिक परिवारों के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं.

मिडिल स्कूल में उन्नयन और गोद लेने की अपील

संस्था ने उपायुक्त से आग्रह किया कि इस प्राथमिक विद्यालय को मिडिल स्कूल में उन्नत किया जाए, ताकि बच्चों को उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े. साथ ही, संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान ने मांग की कि उपायुक्त स्वयं इस विद्यालय को गोद लें, जिससे इसके समुचित विकास की दिशा में ठोस पहल की जा सके. ज्ञापन सौंपने के साथ ही संस्था के सदस्यों ने उपायुक्त को विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी करवाया, जिससे वे स्थिति से सीधे अवगत हो सकें.ज्ञापन सौंपने वालों में संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान के साथ नंदकिशोर ठाकुर, ललन यादव, राजू, कानू एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो क्षेत्र में पेयजल संकट से राहत की पहल, DC ने किया टास्क फोर्स का गठन – संपर्क सूत्र भी जारी

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time