पोटका में ट्रैक्टर की चपेट में आकर राहगीर घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

पार्षद की तत्परता से घायल को मिली त्वरित मदद

पोटकाः पोटका थानान्तर्ग पिछली-शंकरदा रोड में तामीर बांध के समीप सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर शंकरदा गांव का रहने वाला शिवा पात्रो घायल हो गया. गंभीर रुप से घायल शिवा पात्रो को चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिछली-शंकरदा गांव में ट्रैक्टर से मिट्टी लाकर डालने का काम चल रहा है. उसी दौरान शिवा पात्रो ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. शिवा पात्रो के घायल होने की जानकारी पूर्व पार्षद करूणामय मंडल को मिलने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी पोटका थाना प्रभारी को दी तथा मदद की गुहार लगायी. पार्षद के अनुरोध पर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल को अपनी गाड़ी से चिकित्सा के लिए ले जाने लगे. इसी बीच एम्बुलेंस आ गई तथा एम्बुलेंस से घायल को एमजीएम अस्पताल भेजा गया. दूसरी ओर घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी को वहीं छोडकर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : गालूडीह में बराज प्रमंडल के संचालित योजनाओं का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Potka : पोटका में मां मनसा पूजा का आयोजन, मुखिया ने की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

पोटका : मां मनसा पूजा के पावन अवसर पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने हल्दीपोखर के नायकपाड़ा एवं बागतीपाड़ा में आयोजित पूजा-अर्चना में शामिल होकर विधिवत पूजा की। उन्होंने मां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time