गुरु गोविंद सिंह के 358वां प्रकाशपर्व पर टेल्को गुरुद्वारा से निकला भव्य नगर कीर्तन

शहर के सभी गुरुद्वारों में कीर्तन के लिए विशेष दीवान सजाया गया और लंगर की व्यवस्था की गई थी.

जमशेदपुर : सिख समाज के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का 358वां जन्म दिहाड़ा सोमवार को जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर टेल्को गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम में साकची गुरुद्वारा पहुंचा. पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. साकची गुरुद्वारा पहुंचने पर नगर कीर्तन में शामिल पालकी साहिब, जिस पर गुरु महाराज सवार थे उनका स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया. नगर कीर्तन टेल्को, तार कंपनी, टिनप्लेट, गोलमुरी, आरडी टाटा गोलचक्कर होते हुए हावड़ा ब्रिज होकर साकची गुरुद्वारा शाम में पहुंचा.

इसे भी पढ़े : हाईवा कंपनी में फायरिंग और धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार

सीजीपीसी की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया

इसमें श्रद्धालुओं ने बसंती, नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर पालकी साहिब का स्वागत किया. इसके लिए शहर भर के सभी गुरुद्वारों में कीर्तन के लिए विशेष दीवान सजाया गया और गुरुद्वारों में लंगर की व्यवस्था की गई थी. जत्थे में घुड़सवार, विभिन्न स्कूल, सीजीपीसी, जाग्रति मंच, निशान साहिब और अकाली दल के पांच प्यारे साहिबान, पालकी साहिब, गुरुप्यारी साध संगत, स्त्री सत्संग सभा, कीर्तनी जत्थे, सफाई टीम ने नगर कीर्तनमें शामिल हो कर शोभा बढ़ाई.  इसमें मुख्य रूप से सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए, उन्हें सीजीपीसी की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. मालूम हो कि श्री गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिन साल 2025 में दो बार मनाया जायेगा. पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि इस साल दो दिन पड़ रही है. सोमवार 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की 358वीं जयंती मनाई जा रही है. तो वहीं 27 दिसंबर को उनकी 359वीं जन्म वर्षगांठ मनायी जायेगी.

Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

    Spread the love

    Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

    गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time