जमशेदपुरः गोविंदपुर थानान्तर्गत यशोदानगर का रहने वाला 8 वर्षीय अभिनव सोमवार को हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया. घटना के बाद अभिनव को चिकित्सा के लिए टीएमएच में दाखिल कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार अभिनव सोमवार को महादेव मंदिर मैदान में पतंग उड़ा रहा था. मैदान से होकर 33 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार गुजरा है. पतंग की डोर तार की चपेट में आ गई. जिसके कारण जोर का झटका लगने पर बच्चा जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोर के शरीर में आग लग गई. जिससे वह बूरी तरह झुलस गया. बताया जाता है कि वह तांबा के पतले तार से पतंग उड़ा रहा था. जिसके कारण करंट प्रवाहित होने से वह झुलस गया. गंभीर स्थिति में उसी टीएमएच ले जाया गया. जहां वह इलाजरत है.
इसे भी पढ़ें : हाईवा कंपनी में फायरिंग और धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































