नवागढ़ पंचायत विकास मंच ने ग्रामीणों के बीच किया कंबल का वितरण

 

गम्हरियाः नवागढ़ पंचायत विकास मंच की ओर से सोमवार को नवागढ़ में जागरूकता सह सहायता शिविर लगाया गया. मंच के संयोजक प्रदीप बारिक व उपमुखिया रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का उद्घाटन मुखिया सुकदेव सरदार, गम्हरिया थाना के ललन प्रसाद, समाजसेवी जीएन दास, ग्राम प्रधान रामकृष्णा महतो ने किया. इस दौरान अतिथियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए ठंड के इस मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी. वहीं गांव का विकास के लिए ग्रामीणों को नशा से दूर रहने की अपील की. इस अवसर पर लगभग तीन सौ ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में जगन्नाथ महतो, गोवर्धन मंडल, मोहित मिश्र, दिवाकर महतो, मानिक मंडल, राजीव बारिक, राखोहरि बारिक, पवन मंडल, बबलू बारिक, विकास मंडल, कन्हाय गोराई, खुदीराम महतो समेत मंच के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ेः गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

Spread the love
  • Related Posts

    जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

    रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

    Spread the love

    Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time