Gamharia: भक्तिभाव से गूंजा हरिकीर्तन, समापन पर हुआ जागरण व नामभंग

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ पंचायत के बासुड़दा गांव में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिकीर्तन का समापन धूलट व नगर भ्रमण के साथ हुआ. पूरे क्षेत्र में तीन दिनों तक आध्यात्मिक वातावरण बना रहा.

झारखंड-बंगाल की मंडलियों ने बांधा भक्ति का रंग

हरिकीर्तन को भव्य रूप देने के लिए झारखंड और पश्चिम बंगाल से कुल छह कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया था. इन मंडलियों ने दिन-रात अखंड भजन व हरिनाम संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा.

समापन पर हुआ जागरण व नामभंग

अंतिम दिन जागरण रात्रि का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही. इस अवसर पर पंचायत की मुखिया संध्या रानी सरदार और जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर भी उपस्थित रहे. सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर गांव व क्षेत्र की समृद्धि की कामना की.

जागरण की रात के बाद सुबह विधिपूर्वक नामभंग कर अनुष्ठान का समापन किया गया. श्रद्धालुओं ने इस अवसर को सुख-शांति और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया.

इसे भी पढ़ें : Easter: रात्रि जागरण आराधना में गूंजा ‘अल्लेलुइया’, भक्तिमय हुआ संत जेवियर्स स्कूल परिसर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time