Ara : बारात में विवाद के बाद फायरिंग, पांच को लगी गोली, किशोर सहित दो की मौत

 

आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरपा गांव में बारात में मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। उसमें गोली लगने से किशोर सहित दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर से जख्मी हो गए। घायलों में दो की स्थिति काफी नाजुक बनी है। मृत युवक लहरपा गांव निवासी राहुल कुमार और लवकुश बताया जा रहे हैं। घायलों में उसी गांव का अप्पू कुमार, पंकज कुमार और नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव का निवासी अक्षय सिंह है। इनमें कुछ घायलों का इलाज सदर और कुछ का निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन गांव में थार कार से दूसरी गाड़ी के सटने के विवाद में वारदात को अंजाम देने की चर्चा चल रही है।

धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है

थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस मामले की छानबीन और गोलीबारी करने वालों की धरपकड़ में जुट गई है। एएसपी परिचय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की। एसपी राज ने बताया कि अभी तक एक की मौत और चार लोगों को गोली लगने की बात सामने आयी है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। फायरिंग करने वालों की पहचान और धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।‌ इधर, फायरिंग में मौत और चार लोगों के जख्मी होने की घटना से बारात में भगदड़ और अफरातफरी मच गई।

द्वारपूजा कार्यक्रम में बिघ्न पड़ गया

बाराती और साराती भाग खड़े हुए। द्वारपूजा कार्यक्रम में बिघ्न पड़ गया। ग्रामीणों सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात लहरपा गांव निवासी किसान सलाहकार कमलेश कुमार के घर बारात आयी थी। लड़की के दरवाजे पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। तभी कुछ लोग एक थार गाड़ी से पहुंचे। गली संकीर्ण होने के कारण थार और दूल्हे आपस में सट गई। उसमें थार के शीशा टूट गये। उससे गुस्साए थार सवार लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की जाने लगी। उसमें पांच लोगों को गोली लग गई। उसमें एक की मौत हो गई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, धोलाबेड़ा की दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

बहरागोड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर बहरागोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार शाम बांसदा पंचायत के धोलाबेड़ा गांव में बड़ी छापामारी कर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।…

Spread the love

Jamshedpur : सोनारी में महिला से चेन छिनतई मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई चेन बरामद

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छिनतई के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित कर्मकार उर्फ सिमुल को पुलिस ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time