बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से सहमे लोग

पटना : बिहार में मंगलवार की सुबह भूकंप के जोरदार झटके लगे। भूकंप 7.01 तीव्रता का बताया जा रहा है । राजधानी पटना में सुबह करीब 6:32 बजे से झटके लगने शुरू हुए। पहले हल्के झटके लगे। इसके बाद तेजी से धरती हिली। सुबह में नींद में सोए लोग भूकंप के झटकों की वजह से जग गए। सोसायटी में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल कर खुले में पहुंच गए।

बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से लोग सहम गए। पटना, गोपालगंज, भागलपुर और आसपास के इलाकों में यह झटके महसूस किए गए। लोग जब गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक धरती हिलने लगी। इससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नेपाल में गोकर्णेश्वर से 3 किलोमीटर था। भूकंप नेटवर्क ऐप के उपयोगकर्ताओं द्वारा भूकंप की सूचना दी गई। गोकर्णेशवर में धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र था। भूकंप की तीव्रता 7.01 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी नेपाल के लोबुचे से 84 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 7.01 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका असर पूरे उत्तर बिहार और पटना तक दिखा।

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time