Jamshedpur: घोड़ाबंधा और गोविंदपुर की माताएं रहेंगी निश्चिंत, प्रसूति केंद्र के उद्घाटन से 10 पंचायतों की महिलाओं को मिला स्वास्थ्य उपहार

जमशेदपुर: घोड़ाबंधा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24×7 प्रसूति केंद्र की शुरुआत हो गई है. इसका ऑनलाइन उद्घाटन रविवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, विधायक मंगल कालिंदी तथा जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष की उपस्थिति में किया गया. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

10 पंचायतों की महिलाओं को मिलेगा लाभ
इस प्रसूति केंद्र के शुभारंभ से घोड़ाबंधा, गोविंदपुर, लुआबसा समेत कुल 10 पंचायतों की महिलाओं को लाभ मिलेगा. गर्भवती महिलाओं को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध होगी. लंबे समय से इस क्षेत्र में एक समर्पित मातृत्व केंद्र की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है.

विधायक और जिला परिषद ने जताया आभार
कार्यक्रम में विधायक मंगल कालिंदी और जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को पुष्पगुच्छ देकर धन्यवाद ज्ञापित किया. विधायक ने कहा कि महागठबंधन सरकार जनता से किए हर वादे को निभा रही है और यह केंद्र उसी संकल्प का प्रतीक है.

डॉ. परितोष ने कहा कि उन्होंने स्वयं क्षेत्र की महिलाओं की कठिनाइयों को देखा और विधायक के माध्यम से मंत्री से इस मांग को रखा, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह केंद्र स्वीकृत किया गया. उन्होंने इसके लिए मंत्री को विशेष धन्यवाद दिया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विनय सिंह की नृशंस हत्या मानवता पर हमला है – पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

Spread the love

Related Posts

Big Breaking : बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम, इलाके में बढ़ी दहशत

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपड़ा में बुधवार रात करीब 10 बजे स्वर्णरेखा नदी से एक और जिंदा बम बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी…

Spread the love

Potka : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का 90 प्रतिशत रिजल्ट, स्कूल टॉपर बनना चाहता है  सॉफ्टवेयर इंजीनियर 

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर का सीबीएसई में रिजल्ट 90% रहा जिसमें 157 बच्चों ने परीक्षा लिखी थी वही नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर में लड़कों ने परचम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time