Jamshedpur: जमशेदपुर की इशिका सिंह ने UPSC परीक्षा में पहली बार में ही हासिल की 206वीं रैंक

जमशेदपुर: शहर की डॉक्टर इशिका सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में अपने पहले प्रयास में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने इस परीक्षा में 206वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। इशिका का यह प्रयास सफलता की एक मिसाल बनकर उभरा है।

शिक्षा और परिवार की पृष्ठभूमि
इशिका ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई कर्नाटक के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से पूरी की थी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुबली स्थित केंद्रीय विद्यालय से हुई थी। इशिका के पिता, राजेश कुमार सिंह का टेल्को स्थित खड़ंगाझार में आवास है, और उनका ननिहाल प्रकाश नगर टेल्को में है। राजेश सिंह वर्तमान में हुबली में एक सफल उद्योगपति के रूप में जाने जाते हैं। वे टाटा हिताची में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इशिका की माता, किरण सिंह, हुबली स्थित कॉलेज में प्राध्यापिका हैं, और उनका छोटा भाई ऋषित भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।

सफलता का श्रेय परिवार को
इशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, मामा-मामी और घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद को दिया है। उनका मानना है कि उनके परिवार का समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सफलता की कुंजी है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उत्तम कुमार सिंह बने गुरु नानक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time