Ramgarh: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जिला समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित

 

रामगढ़: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला समाहरणालय स्थित ब्लॉक बी के सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान सर्वप्रथम पंचायती राज विभाग रामगढ़ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती रीता देवी, उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह जिला परिषद सदस्य श्री धनेश्वर महतो का पौधा देकर कार्यक्रम में स्वागत किया गया जिसके उपरांत सभी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उद्देश्यों के संबंध में दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत किया गया जिसके उपरांत उन्होंने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस एवं इसे मनाए जाने के उद्देश्यों के संबंध में सभी को जानकारी दी। मौके पर प्रदान एनजीओ के प्रतिनिधि के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से रामगढ़ जिले में पंचायती राज व्यवस्था के तहत हो रहे हैं कार्यों, पंचायत में संचालित योजनाओं, ग्रामीण को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

जानकारियां साझा की गयी

कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी एवं उप विकास आयुक्त रॉबिन टोप्पो द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था के सफल संचालन में उपस्थित सभी को अपना योगदान देने अपील की गई।

विकास कार्यों को लेकर भी जानकारी दी

मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह के द्वारा कहां गया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ शासन की जड़ें जन-जन तक पहुँचाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया गया है। गाँवों के विकास और ग्रामीण जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रणाली है। इसी व्यवस्था की महत्ता और इसके योगदान को सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं, विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर भी जानकारी दी।

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी को जागरूकता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना पदाधिकारी जिला पंचायती राज कार्यालय श्रीमती चंचल लिंडा, डीपीएम जेएसएलपीएस श्रीमती रीता सिंह, गुणवत्ता प्रबंधक पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मास्टर ट्रेनर संजय कुमार पांडे के साथ-साथ रामगढ़ जिला अंतर्गत कार्यरत विभिन्न सीएसओ के सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

    Spread the love

    Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

    सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time