Adityapur : वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार मेहता के सेहत में तेजी से सुधार, लोगों ने राहत की सांस ली

आदित्यपुर : वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता के सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. दो दिन अचेत रहने के बाद तीसरे दिन उनकी चेतना वापस लौटी है. उसके बाद परिजनों और पत्रकारों ने राहत की सांस ली है. डॉक्टरों ने बताया कि एक दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. गुरुवार को श्री मेहता ने अपने परिजनों एवं शुभचिंतकों से बात की इस दौरान वे सामान्य नजर आए. थोड़ी कमजोरी महसूस कर रहे हैं.

अचानक सेंसलेस हो गए थे

मालूम हो कि बीते मंगलवार को संजीव मेहता अपने घर में ही अचानक सेंसलेस हो गए थे. परिजनों ने आनन- फानन में उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की बात कहते हुए ईलाज शुरू किया. डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे केस में रिकवरी की संभावना दस प्रतिशत होता है. अगला 24 घंटा महत्वपूर्ण है. तत्काल 90 हजार रुपए जमा कराने की बात कही. परिजनों के पास पैसे थे नहीं क्योंकि जो भी पैसे का हिसाब किताब था श्री मेहता खुद रखते थे.

क्राउड फंडिंग कर 50 हजार रुपए जुटाए

उसके बाद प्रेस क्लब के सदस्यों ने आपात बैठक बुलाई और तत्काल क्राउड फंडिंग कर 50 हजार रुपए जुटाए और अस्पताल में जमा कराया. उसके बाद शुरू हुआ दुआओं का दौर. जैसे- जैसे समय बीतता गया टीएमएच के कुशल डॉक्टरों के अथक प्रयास और श्री मेहता के शुभचिंतकों एवं प्रेस क्लब के पत्रकारों की दुआ अपना रंग दिखाने लगा. अंततः गुरुवार को अच्छी खबर सामने आई और संजीव मेहता का सेंस पूरी तरह से वापस लौट आया. अब वे स्वस्थ्य है और घर वापसी के लिए बेचैन हैं. उनके स्वास्थ होने पर परिजनों और पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

अध्यक्ष ने जताया ईश्वर और टीएमएच के डॉक्टरों का आभार

संजीव मेहता के स्वास्थ्य में सुधार होने की सूचना मिलते ही प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने ईश्वर और टीएमएच के डॉक्टरों का आभार जताया. साथ ही क्लब के समर्पित पत्रकारों के प्रति भी उन्होंने कृतज्ञता जताई. उन्होंने कहा कि हम एक गहरे सदमे से उबरे हैं. अचानक से ऐसी परिस्थिति आन पड़ी जिसके लिए हम पत्रकार तैयार नहीं थे मगर प्रेस क्लब के जीवट पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने असंभव सा लग रहे लक्ष्य को आसान बना दिया. हमारे सबसे अनुभवी साथी आज हमारे बीच पूर्ण रूपेण स्वस्थ होते दिख रहे हैं इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं. हमारा हर साथी इस बुरे दौर में अपने साथी के लिए खड़ा रहा यह किसी भी पत्रकार संगठन के लिए नजीर है. मुझे गर्व है कि मैं ऐसे संगठन का मुखिया हूं

इसे भी पढ़ें : Baharagora : मानव एकता दिवस पर निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

    Spread the love

    Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time