Potka : खैरपाल शिव मंदिर में पहलगाम के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

 

पोटका : खैरपाल शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए यात्रियों की आत्मा शांति के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीणों द्वारा कैंडल मार्च पूरे गांव में निकालकर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शिव मंदिर प्रांगण में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवी गौरांग साव ने कहा कि पहलगाम में हिंदुओं से धर्म पूछ- पूछ कर हत्या करने वाले आतंकियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भवेश पाल ने इस घटना को एक साजिश बताया। मृणाल पाल ने कहा हिंदुओं पर निसाना बनाकर नृशंस हत्या जिसने रचा है। उनके ऊपर सजा होनी चाहिए यह एक जघन्य एवं निंदनीय है। अंत में सभी ने भारत माता की जय एवं पाकिस्तान हाय हाय का नारा लगाया। शोकसभा में अमृत दास ,हृदया नंद दास, शिवकुमार दास, भवेश पाल मृत्युंजय राणा, बादल राणा, विद्युत पाल, मानिक राणा, पल्लब भट्ट मिश्रा, शिवकुमार दीक्षित, दिनेश पाल,सहदेव पाल, बलराम दास , शरतचन्द्र दास, गौरांग साउ, अरविंद पाल,त्रिनाथ पाल आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Patmda : मछ्ली पालन और विपणन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : चंदनपुर में चयनित लाभुक समिति को मान्यता नहीं देने से ग्रामीणों में पोटका बीडीओ ने खिलाफ ग्रामीणों में उबाल, डीसी से शिकायत

    पोटका प्रखंड के के चंदनपुर में 25 लाख की लागत से जाहेर थान की होनी है घेराबंदी जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत के चंदनपुर में पारम्परिक ग्राम…

    Spread the love

    Jamshedpur : विद्यार्थियों एवं युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटी बैंक व जीवन ज्योति ने किया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर : रोटी बैंक एवं जीवन ज्योति के संयुक्त तत्वावधान में मानगो स्थित डिमना रोड के भीमराव अंबेडकर पार्क में एक भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time