Deoghar: महेशमारा रेलवे हॉल्ट का सांसद, डीआरएम और सुनील खवाड़े ने किया शिलान्यास

 

देवघर :  देवघर-दुमका रेलखंड पर मोहनपुर प्रखंड के महेशमारा में रविवार को गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, आसनसोल मंडल के डीआरएम चेतनानंद सिंह और देवघर के जाने-माने समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने संयुक्त रूप से हॉल्ट का शिलान्यास किया। इस हॉल्ट को
महेशमारा हॉल्ट के नाम से जाना जाएगा। इसके बन जाने से देवघर शहर और ग्रामीण इलाके के करीब 20 से ज्यादा गांव और मोहल्ले के लोगों सुविधा होगी।

मोदी की गारंटी है यह हॉल्ट : सांसद

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है, जिसके कारण महेशमारा के लोगों को हॉल्ट मिल रहा है। क्षेत्र के समाजसेवी सुनील खवाड़े की यह मांग थी। उनसे स्थानीय लोगों को अपेक्षा थी कि अगर वे चाहेंगे तो यहां हॉल्ट बन जाएगा। सुनील खवाड़े ने स्थानीय लोगों की भावनाओं से मुझे अवगत कराया, इसके बाद महेशमारा में रेलवे हॉल्ट का सपना साकार हो पाया।

रेलवे फाटक मांगा था, लेकिन सांसद ने हॉल्ट का उपहार दिया : सुनील खवाड़े

मौके पर समाजसेवी सुनील खवाड़े ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे से हमलोगों ने ओवरब्रिज के पास रेलवे फाटक की मांग की थी, लेकिन उन्होंने हमलोगों को महेशमारा हॉल्ट का उपहार दिया है। इसके लिए क्षेत्र के लोग सदैव सांसद का आभारी रहेंगे।

हॉल्ट के बन जाने से यह होगा फायदा

इस हॉल्ट के निर्माण से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि देवघर-दुमका, देवघर-गोड्डा व देवघर-बांका रेल लाइन पर चलने वाली ट्रेनें यहां रुक सकेंगी। अब उस पूरे इलाके के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए देवघर, बैद्यनाथधाम व जसीडीह रेलवे स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही हॉल्ट बन जाने के बाद उस रूट में ट्रैफिक की समस्या भी स्वत: कम हो जाएगी। वर्तमान में उस सड़क पर ट्रैफिक बड़ी समस्या बन गयी है। महेशमारा हॉल्ट बनने के बाद उस इलाके में रोजगार, व्यापार भी बढ़ जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  राष्ट्रीय व शहरी स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने लंबित मांगो को लेकर सीएमओ को सौंपा मांग पत्र

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) एवं XV वित्त आयोग (XV-FC) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं को…

Spread the love

Jamshedpur : जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त

डीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time