Jadugora: आतंकी हमले के विरोध में जादूगोड़ा में उबाल, हिंदू संगठनों ने निकाला आक्रोश जुलूस

जादूगोड़ा: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ जादूगोड़ा में आक्रोश का माहौल है. रविवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. जुलूस जादूगोड़ा चौक से यूसिल अस्पताल तक निकाला गया, जहां आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध जताया गया.

‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों से गूंज उठा जादूगोड़ा

आक्रोश रैली के दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, श्री श्री हनुमान भक्त, आद्या शक्ति महिला अखाड़ा सहित कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की. ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘निर्दोषों की हत्या बंद करो’ और ‘हिंदुओं की हत्या बंद करो’ जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा.

आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर जताया विरोध

प्रदर्शनकारियों ने आतंकवादियों की इस कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ आतंकवाद का पुतला जलाया और अपनी नाराजगी प्रकट की. लोगों ने एकजुट होकर संदेश दिया कि आतंक के विरुद्ध वे एकजुट हैं और इसका हर स्तर पर विरोध करते रहेंगे.

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी

इस आक्रोश रैली में अरुणा सारंगी, अमित सिंह, अजय सिंह, उदय चौधरी, महेंद्र सिंह, लाल बाबू, राजेश कुमार, सज्जन खेमका, अजय खेमका, सुशील अग्रवाल, डॉक्टर सुशील अग्रवाल, आशीष राणा, अनिल अग्रवाल, शशि भूषण शर्मा, मंटू शर्मा, अभिषेक लोधा, उज्जवल मंडल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया.

जादूगोड़ा वासियों ने अपने इस प्रदर्शन के जरिए स्पष्ट संदेश दिया कि देशवासियों पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पूरे देशवासियों का हृदय इस क्रूरता के विरुद्ध एकसाथ धड़क रहा है.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: हिंदू लड़की के अपहरण मामले में मोबाइल टैक्स से खुला राज, पुलिस ने धर दबोचा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time