Jamshedpur: पतंजलि परिवार का कार्यकर्ता सम्मेलन, योग शिक्षक हुए सम्मानित

जमशेदपुर: पतंजलि योग परिवार समूह, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं योग शिक्षक सम्मान समारोह कदमा स्थित सहजानंद सरस्वती भवन में हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित हुआ. समारोह का शुभारंभ भारत स्वाभिमान (पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार) के राज्य प्रभारी रामजीवन पाण्डेय और समाजसेवी दीपू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया.

 

जिला प्रभारी ने रखी प्रगति की रूपरेखा
जिला प्रभारी अजय कुमार झा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए जिले की अब तक की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी. राज्य प्रभारी रामजीवन पाण्डेय ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के उद्देश्यों और भविष्य के कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को विशेष जानकारी दी.

 

योग शिक्षकों को विशेष सम्मान
कार्यक्रम के दौरान नियमित योग कक्षाएं संचालित करने वाले योग शिक्षकों को पतंजलि का विशेष जैकेट पहनाकर सम्मानित किया गया. इस सम्मान ने शिक्षकों में उत्साह और प्रेरणा का नया संचार किया.

 

जिला समिति का पुनर्गठन
सम्मेलन के दौरान जिला समिति का पुनर्गठन भी संपन्न हुआ. अजय कुमार झा को प्रांतीय सदस्य और कोल्हान प्रभारी के रूप में प्रोन्नत किया गया. रविनंदन कुमार को भारत स्वाभिमान का जिला संयोजक, अशोक कुमार शर्मा को सह जिला संयोजक बनाया गया. विपिन कुमार को जिला युवा भारत प्रभारी तथा पवन भगत को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई. वहीं, आशुतोष झा को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

 

विचारों का आदान-प्रदान और श्रद्धांजलि
विभिन्न प्रखंडों से आए प्रभारियों ने अपने विचार सम्मेलन में प्रस्तुत किए. सभा के अंत में हाल ही में पहलगाम में मारे गए नागरिकों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. तत्पश्चात शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

 

गण्यमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, बिहारी लाल, उमापति लाल दास, शालिग्राम मिस्त्री, अर्जुन शर्मा, सतीश सिंह और गुलाब सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की शोभा बढ़ाई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अमृतसर में चमका लौहनगरी का नाम, सिंह ब्रदर्स का सम्मान – सिख समाज का बढ़ा गौरव

Spread the love

Related Posts

Workshop : डालसा की ओर से वाहन दुर्घटना दावा पर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन, दुर्घटना होने के बाद 60 दिनों में जांच रिपोर्ट समर्पित करना अनिवार्य

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शनिवार को लोक अदालत हॉल में वाहन दुर्घटना दावा (एमएसीटी) को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में…

Spread the love

Jamshedpur: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कार्यसमिति बैठक में नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक राकेश साहू कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रहेंगे कार्यरत जमशेदपुर : साकची स्थित गुप्ता लॉज में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time