Pakistani Youtube Channels Banned: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कसा शिकंजा, 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल किए गए बैन

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है. प्रतिबंधित चैनलों में क्रिकेटर शोएब अख्तर, डॉन न्यूज, समा टीवी और जियो न्यूज जैसे प्रमुख नाम भी शामिल हैं.

सरकारी अधिकारी के अनुसार ये चैनल भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ झूठी, भ्रामक और भड़काऊ सूचनाएं प्रसारित कर रहे थे. समाज में नफरत फैलाने और राष्ट्रीय एकता को चोट पहुंचाने की साजिश के तहत इन्हें ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया है.

पहलगाम हमले से उपजा आक्रोश
पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. इस हमले ने देश भर में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कई अहम निर्णय लिए.

सिंधु जल समझौते पर लगी रोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक में भारत ने सिंधु जल समझौते को रोकने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि यह फैसला भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया है.

वीजा छूट रद्द, दूतावास बंद करने की तैयारी
सरकार ने सार्क के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को दी गई सभी वीजा छूट रद्द कर दी है. साथ ही भारत में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास को बंद करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है.

48 घंटे में छोड़ना होगा भारत
केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया है. इसके अलावा अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट को भी बंद किया जाएगा, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच सीधा जमीनी संपर्क समाप्त हो जाएगा.

सरकार के अनुसार ये सारे फैसले भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और आंतरिक स्थिरता को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: कश्मीर हमले के शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री, देंगे चार महीने का वेतन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेलखंड पर चार लाइन विस्तार का कार्य जारी जमशेदपुर : झारखंड में रेलवे के विकास…

Spread the love

BIG NEWS : चक्रवात के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा हो सकता है स्थगित

28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम, 4 नवंबर को आयोजन की संभावना; राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार जमशेदपुर : चक्रवात की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time