Jamshedpur: हैंडपंप खराब, जल स्तर गिरने से जूझ रहा था विद्यालय – ‘जल पुरुष’ राजकुमार सिंह ने किया समाधान

जमशेदपुर: बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर 3 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भीषण गर्मी और गंभीर जल संकट के बीच एक सुखद पहल देखने को मिली. पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष और ‘जल पुरुष’ के नाम से प्रसिद्ध राजकुमार सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए विद्यालय को 500 लीटर क्षमता का जल टैंक निजी खर्च पर उपलब्ध कराया है. साथ ही, उन्होंने गर्मी के पूरे मौसम में प्रतिदिन अपने निजी टैंकर से निःशुल्क स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का भी संकल्प लिया है.

हैंडपंप खराब, जल स्तर गिरने से जूझ रहा था विद्यालय
विद्यालय में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या थी. विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप के खराब हो जाने और भूजल स्तर के अत्यधिक नीचे चले जाने के कारण बच्चों और शिक्षिकाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. प्रधानाध्यापिका नादिरा खातून ने इस समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को लिखित आवेदन भेजे, लेकिन समाधान नहीं हो सका.

निजी पहल से समाधान, समाज के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण
समस्या की जानकारी मिलते ही उप मुखिया मुकेश सिंह और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने राजकुमार सिंह को स्थिति से अवगत कराया. तत्परता दिखाते हुए राजकुमार सिंह ने बिना किसी सरकारी सहयोग के निजी प्रयास से विद्यालय की जल संकट समस्या का समाधान कर दिया.

इस पहल से विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है.

विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति भी बनी चिंता का विषय
प्रधानाध्यापिका नादिरा खातून ने विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पर भी चिंता जताई. उन्होंने बताया कि मरम्मत के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इस संबंध में भी उन्होंने राजकुमार सिंह से सहयोग का अनुरोध किया है.

“जब तक संभव होगा, जल संकट से संघर्ष करूंगा” : राजकुमार सिंह
इस अवसर पर ‘जल पुरुष’ राजकुमार सिंह ने कहा,
“जब तक संभव होगा, मैं बागबेड़ा क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को जल संकट से जूझने नहीं दूंगा. चाहे इसके लिए कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़े, मैं पीछे नहीं हटूंगा.”

जनप्रतिनिधियों ने की पहल की सराहना
स्थानीय जनप्रतिनिधियों उप मुखिया मुकेश सिंह और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने राजकुमार सिंह की सराहना करते हुए कहा कि आज बागबेड़ा क्षेत्र के बच्चे और आमजन भीषण गर्मी में भी सहजता से स्वच्छ जल प्राप्त कर पा रहे हैं, इसका श्रेय पूरी तरह राजकुमार सिंह को जाता है.

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य रहे उपस्थित
इस मौके पर स्थानीय मुखिया गौरी टोप्पो, उप मुखिया मुकेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व मुखिया बुधराम टोप्पो, प्राण, डब्बू, संजय ठाकुर, अंगद पांडे सहित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नादिरा खातून, सहायक शिक्षिकाएं रेखा लकड़ा, पुनीता गिरी, निर्मला देवी और रश्मि कुमारी उपस्थित रहीं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जनसुविधाओं को लेकर टाटा स्टील की भूमिका पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच समिति बनाने की मांग

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time